UP Board Class 10 Exam Time Table 2026 जारी: पूरी टाइम टेबल, परीक्षा तिथियाँ, प्रैक्टिकल शेड्यूल और PDF डाउनलोड करें

UP Board Class 10 Exam Time Table 2026 : दोस्तों उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2026 की कक्षा 10 (हाई स्कूल) वार्षिक बोर्ड परीक्षा का आधिकारिक टाइम टेबल जारी कर दिया है. यह डेट शीट सभी छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी के अनुसार वे अपनी तैयारी को अंतिम रूप देंगे. इस बार परीक्षाएँ 18 फरवरी 2026 से 12 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी.

यह परीक्षाएँ ऑफलाइन मोड (पेन-पेपर आधारित) होंगी और राज्य के हजारों परीक्षा केंद्रों पर एक साथ आयोजित की जाएंगी. सीधी बात यह है कि अब छात्रों के पास तैयारी को मजबूत करने और रिवीजन प्लान बनाने के लिए पर्याप्त समय है.

अगर आप अभी तक इसके बारे में नहीं जानते है कि कौन सा पेपर किस दिन है लेकिन आप इसके बारे में जानना चाहते है और उसको डाउनलोड भी करना चाहते है तो आप परेसान ना होइए क्योकि मैं इस लेख को आपके लिए ही लिखा हूँ, जिसमे आप उससे जुड़े उन सभी चीजो के बारे में पता लगा सकते है और अपना टाइम टेबल को भी डाउनलोड कर सकते है. तो अब चलिए बिना कोई देरी किये जाने.

UP Board 10th Date Sheet 2026 – मुख्य विवरण

विवरणजानकारी
परीक्षा बोर्डउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)
कक्षाकक्षा 10 (हाई स्कूल)
डेट शीट जारी तिथि5 नवंबर 2025
थ्योरी परीक्षा तिथि18 फरवरी – 12 मार्च 2026
प्रैक्टिकल परीक्षाजनवरी – फरवरी 2026
परीक्षा मोडऑफलाइन (पेन-पेपर आधारित)
आधिकारिक वेबसाइटhttps://upmsp.edu.in

UP Board 10th Time Table 2026 (Subject-Wise Exam Schedule)

यूपी बोर्ड परीक्षा दो शिफ़्टों में होगी.

  • सुबह की शिफ्ट: 8:30 AM – 11:45 AM
  • दोपहर की शिफ्ट: 2:00 PM – 5:15 PM
तिथिसमयविषय
18 फरवरी 20268:30 AM – 11:45 AMहिंदी
18 फरवरी 20262:00 PM – 5:15 PMप्रारंभिक हिंदी
19 फरवरी 20268:30 AM – 11:45 AMकंप्यूटर
19 फरवरी 20262:00 PM – 5:15 PMसिलाई
20 फरवरी 20268:30 AM – 11:45 AMसामाजिक विज्ञान
21 फरवरी 20268:30 AM – 11:45 AMगृह विज्ञान
23 फरवरी 20268:30 AM – 11:45 AMअंग्रेजी
23 फरवरी 20262:00 PM – 5:15 PMआईटी, मोबाइल रिपेयरिंग, हेल्थकेयर आदि
24 फरवरी 20268:30 AM – 11:45 AMएनसीसी
24 फरवरी 20262:00 PM – 5:15 PMमानव विज्ञान
25 फरवरी 20268:30 AM – 11:45 AMविज्ञान
26 फरवरी 20268:30 AM – 11:45 AMअन्य भाषाएँ (गुजराती, पंजाबी, तमिल आदि)
27 फरवरी 20268:30 AM – 11:45 AMगणित
28 फरवरी 20268:30 AM – 11:45 AMसंस्कृत
28 फरवरी 20262:00 PM – 5:15 PMवाद्य संगीत
7 मार्च 20268:30 AM – 11:45 AMकॉमर्स / वाणिज्य
9 मार्च 20268:30 AM – 11:45 AMउर्दू
10 मार्च 20268:30 AM – 11:45 AMकला / चित्रकला
11 मार्च 20268:30 AM – 11:45 AMसंगीत (गायन)
11 मार्च 20262:00 PM – 5:15 PMपाली, अरबी, फारसी
12 मार्च 20268:30 AM – 11:45 AMकृषि

UP Board 10th Date Sheet PDF कैसे डाउनलोड करें?

UPMSP की डेटशीट डाउनलोड करना बेहद आसान है.

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in खोलें.
  2. होमपेज पर Latest News / Downloads सेक्शन पर जाएँ.
  3. वहाँ UP Board 10th Time Table 2026 लिंक दिखाई देगा.
  4. लिंक पर क्लिक करें.
  5. टाइम टेबल PDF फाइल खुल जाएगी.
  6. इसे डाउनलोड और प्रिंट कर लें.

UP Board 10th Practical Exams 2026

प्रैक्टिकल परीक्षाएँ आमतौर पर जनवरी से फरवरी 2026 के बीच आयोजित होंगी और इनमें शामिल होंगे.

  • प्रयोगात्मक कार्य
  • मौखिक परीक्षा (Viva)
  • प्रोजेक्ट / फाइल वर्क

नोट: प्रैक्टिकल के अंक आपके फाइनल रिजल्ट को मजबूत बनाते हैं इसलिए इसे हल्के में ना लें कोशिश करें कि 90%+ स्कोर आए.

यह भी पढ़े : भारतीय वायु सेना में कैसे शामिल हों: गौरव के साथ आसमान छूने की एक संपूर्ण मार्गदर्शिका (2025 गाइड)

UP Board Exam Centres और Admit Card

प्रत्येक छात्र के लिए परीक्षा केंद्र का निर्धारण उनके स्कूल के स्थान के आधार पर किया जाएगा औए एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 15–20 दिन पहले ऑनलाइन जारी होंगे तथा एडमिट कार्ड में होगा.

  • परीक्षा केंद्र का पता
  • परीक्षा कोड
  • छात्र का रोल नंबर
  • शिफ्ट और समय

सलाह: परीक्षा से पहले केंद्र का लोकेशन एक बार जाकर देख लें.

Exam Day Guidelines (परीक्षा के दिन क्या ध्यान रखें)

  • समय से कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पहुँचें.
  • एडमिट कार्ड और स्कूल आईडी अनिवार्य है.
  • मोबाइल, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस पूरी तरह प्रतिबंधित हैं.
  • प्रश्नपत्र मिलने के बाद पहले 15 मिनट ध्यान से पढ़ें.
  • उत्तर पुस्तिका में साफ़ और व्यवस्थित लिखावट रखें.
  • उत्तर क्रम में ही लिखें, कोई प्रश्न न छोड़ें.

बोर्ड परीक्षा की तैयारी कैसे करें? (Top Study Strategy 2026)

  1. एक टाइम टेबल बनाएं और रोज़ 5–7 घंटे पढ़ाई करें.
  2. NCERT / UP Board की टेक्स्टबुक को मुख्य स्रोत बनाएं.
  3. पिछले 5 साल के प्रश्नपत्र हल करें.
  4. गणित, विज्ञान और अंग्रेजी को रोज दोहराएं.
  5. छोटा नोट्स बनाएं, ताकि अंतिम रिवीजन आसान हो.
  6. परीक्षा से 15 दिन पहले फुल रिवीजन प्लान लागू करें.

FAQs

Q1. UP Board 10th Date Sheet 2026 कब जारी की गई है?

उत्तर: UPMSP ने कक्षा 10 की आधिकारिक डेट शीट 5 नवंबर 2025 को जारी कर दी है, जिसे छात्र ऑनलाइन PDF के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं.

Q2. UP Board Class 10 की परीक्षाएँ 2026 में कब शुरू होंगी?

उत्तर: 2026 की हाई स्कूल (कक्षा 10) परीक्षाएँ 18 फरवरी 2026 से शुरू होंगी और 12 मार्च 2026 को समाप्त होंगी.

Q3. UP Board 10th का Time Table PDF कहाँ मिलेगा?

उत्तर: आधिकारिक डेट शीट UPMSP की वेबसाइट upmsp.edu.in से डाउनलोड की जा सकती है. होमपेज पर Latest Updates / Downloads सेक्शन में लिंक उपलब्ध है.

Q4. UP Board 10वीं की तैयारी कैसे बेहतर की जा सकती है?

उत्तर: रोजाना नियत समय पर पढ़ाई करें, NCERT/UP Board की मुख्य पुस्तकों को प्राथमिकता दें, पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें, और रिवीजन को नियमित रखें। इससे अच्छे अंक प्राप्त करने में सहायता मिलेगी.

Q5. UP Board Class 10 Practical Exams कब होंगे?

उत्तर: प्रैक्टिकल परीक्षाएँ जनवरी से फरवरी 2026 के बीच विद्यालय स्तरीय केंद्रों पर ली जाएंगी.

निष्कर्ष :

UP Board Class 10 Exam Time Table 2026 के जारी होने के बाद अब छात्रों के लिए अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने का सही समय शुरू हो गया है. टाइम टेबल में सभी विषयों की तारीखें और शिफ्ट स्पष्ट रूप से दी गई हैं, इसलिए हर छात्र को अपनी पढ़ाई के अनुसार एक मजबूत अध्ययन योजना तैयार करनी चाहिए. इस बार की परीक्षा भी ऑफलाइन मोड में होगी, इसलिए प्रैक्टिकल से लेकर थ्योरी तक, हर विषय में संतुलित तैयारी करना जरूरी है.

ध्यान रखें कि बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन केवल रटने से नहीं, बल्कि समय का सही प्रबंधन, नियमित रिवीजन और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों के अभ्यास से आता है. परीक्षा के दिन सभी दिशानिर्देशों का पालन करें और समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुँचें. आत्मविश्वास, शांति और निरंतर अभ्यास से आप निश्चित रूप से बेहतरीन परिणाम प्राप्त कर सकते हैं.

Author

  • मेरा नाम शुभम यादव है. मुझे ऑनलाइन पैसे कमाने, डिजिटल स्किल्स का काफी अच्छा ज्ञान है और मुझे इस चीज में पिछले 5 सालो का अनुभव है. मैं अपने अनुभव को दुसरो के साथ शेयर करना चाहता हु इसलिए मैंने Naya Kamao ब्लॉग को शुरू किया है. आप लोग मेरे इस ब्लॉग पर एक बेहतर और फ्रेश जानकारी प्राप्त कर सकते है.

Leave a Comment