UP Anganwadi Bharti 2026: यूपी के 5 जिलों में आंगनवाड़ी भर्ती शुरू – जानिए योग्यता, तिथि और आवेदन प्रक्रिया

UP Anganwadi Bharti 2026: दोस्तों अगर आप उत्तर प्रदेश की महिला उम्मीदवार हैं और समाज सेवा से जुड़ना चाहती हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन अवसर आ चुका है जसमे बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश ने राज्य के 5 जिलों हापुड़, अमरोहा, ललितपुर, प्रतापगढ़ और सिद्धार्थनगर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (Anganwadi Worker) के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

और जो भी इसके योग्य उम्मीदवार लोग है वो अब इसके आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं और हर जिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अलग-अलग तय की गई है, इसलिए देर न करें और समय रहते आवेदन पूरा करें. अगर आप अभी तक इसके बारे में नहीं जानते है लेकिन आप इसके बारे में जानना चाहते है .

यह सोच रहे है कि कहा से पता करे तो आप सब के लिए ही मैं इस लेख को लिख रहा हूँ कि आपको इसके बारे में अच्छे से जानकारी पता चले और आप भी इसका लाभ उठा सके तो आप इस लेख को एक बार अच्छे से पढ़े जिसके मैं आपको एकदम बेतरीन और सबसे सरल सब्दो में बताया हूँ.

UP Anganwadi Bharti 2026 का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार इस भर्ती के जरिए राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में चल रही बाल विकास परियोजनाओं (ICDS Projects) के अंतर्गत योग्य महिलाओं को आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता के रूप में नियुक्त करना चाहती है इस भर्ती का मुख्य लक्ष्य है.

  • ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के अवसर देना,
  • बच्चों और माताओं के पोषण स्तर में सुधार लाना,
  • और समाज के विकास में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना.

UP Anganwadi Bharti 2026 – मुख्य विवरण (Highlights)

विवरणजानकारी
विभाग का नामबाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश
पद का नामआंगनवाड़ी कार्यकर्ता
कुल जिले5 (हापुड़, अमरोहा, ललितपुर, प्रतापगढ़, सिद्धार्थनगर)
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
शैक्षणिक योग्यतान्यूनतम 12वीं पास
आयु सीमा18 से 35 वर्ष
निवासकेवल उत्तर प्रदेश की महिला उम्मीदवार
चयन प्रक्रियामेरिट सूची (12वीं के अंकों के आधार पर)
आधिकारिक वेबसाइटupanganwadibharti.in

UP Anganwadi Recruitment 2026 – जिलेवार रिक्तियां और अंतिम तिथि

नीचे दी गई तालिका में उन जिलों की जानकारी दी गई है जहाँ भर्ती की प्रक्रिया जारी है साथ ही प्रत्येक जिले की रिक्तियां और आवेदन की अंतिम तिथि भी दी गई हैं.

जिले का नामरिक्त पदआवेदन की अंतिम तिथिअधिसूचना लिंक
हापुड़4320 नवंबर 2025UP Hapur Anganwadi Recruitment 2025 Notification PDF
प्रतापगढ़1528 नवंबर 2025UP Pratapgarh Anganwadi Recruitment 2025 Notification PDF
अमरोहा1225 नवंबर 2025UP Amroha Anganwadi Recruitment 2025 Notification PDF
सिद्धार्थनगर1324 नवंबर 2025UP Siddharthnagar Anganwadi Recruitment 2025 Notification PDF
ललितपुर2227 नवंबर 2025UP Lalitpur Anganwadi Recruitment 2025 Notification PDF
  • प्रत्येक जिले के लिए अलग नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है.

यह भी पढ़े : Jharkhand Home Guard Vacancy 2025: झारखंड में 737 होम गार्ड पदों पर भर्ती शुरू, पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें

UP Anganwadi Vacancy 2026 – पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

इस भर्ती में केवल महिला ही आवेदन कर सकती हैं और कोई नहीं और अगर इसके बारे में जानना है तो आप नीचे पात्रता की पूरी जानकारी दी गई है.

मानदंडविवरण
लिंगकेवल महिला उम्मीदवार
शैक्षणिक योग्यतान्यूनतम 12वीं पास या समकक्ष
न्यूनतम आयु18 वर्ष
अधिकतम आयु35 वर्ष
आयु गणना तिथि17 सितंबर 2025 के अनुसार
निवासउत्तर प्रदेश की स्थायी निवासी होना अनिवार्य

सुझाव: आवेदन करने से पहले अपने जिले की आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें गलत जानकारी देने पर आवेदन निरस्त हो सकता है.

UP Anganwadi Bharti 2026 – आवेदन प्रक्रिया (How to Apply Online)

अगर आप इस भर्ती के लिए पात्र हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स का पालन करके आवेदन कर सकती हैं.

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर Apply Online for Anganwadi Worker Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें.
  3. अपने जिले का चयन करें जहाँ आप आवेदन करना चाहती हैं.
  4. अब ऑनलाइन फॉर्म में नाम, पता, जन्मतिथि, योग्यता आदि सही-सही भरें.
  5. मांगे गए दस्तावेज़ (जैसे पहचान पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र) अपलोड करें.
  6. फॉर्म की सभी डिटेल जांचने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें.
  7. आवेदन जमा होने के बाद प्रिंटआउट निकाल लें और अपने पास सुरक्षित रखें.

UP Anganwadi Salary 2026 – वेतन और मानदेय

इस भर्ती के अंतर्गत चयनित महिला उम्मीदवारों को प्रति माह ₹4,500 का मानदेय दिया जाएगा साथ ही, विभाग समय-समय पर इस मानदेय में वृद्धि भी कर सकता है.

पद का नाममासिक वेतन
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता₹4,500 प्रतिमाह
  • ध्यान दें: आंगनवाड़ी वर्कर एक मानदेय आधारित पद होता है, जिसमें वेतन राज्य सरकार द्वारा निर्धारित किया जाता है.

UP Anganwadi Bharti 2026 – चयन प्रक्रिया (Selection Process)

इस भर्ती में कोई परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा, जो कि 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों पर निर्भर करेगी चयन प्रक्रिया इस प्रकार होगी .

  • आवेदन की जांच (Document Verification)
  • मेरिट लिस्ट का निर्माण
  • अंतिम चयन सूची जारी
  • नियुक्ति पत्र वितरण

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

घटनातिथि
आवेदन शुरू होने की तिथिनवंबर 2025 से
आवेदन की अंतिम तिथिजिलेवार अलग-अलग
मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथिजल्द घोषित होगी
नियुक्ति प्रक्रिया शुरूदिसंबर 2025 (संभावित)

यह लिंक सभी जिलों के आवेदन पोर्टल के लिए समान है वहाँ से आप अपने जिले का चयन कर ऑनलाइन फॉर्म भर सकती हैं. ऑनलाइन आवेदन लिंक upanganwadibharti.in

महत्वपूर्ण निर्देश (Important Instructions)

  • केवल उत्तर प्रदेश की महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं.
  • आवेदन अब सिर्फ ऑनलाइन तरीका से ही किए जाएंगे.
  • आवेदन में दी गई जानकारी सत्य और प्रमाणिक होनी चाहिए.
  • एक बार फॉर्म सबमिट होने के बाद उसमें कोई संशोधन संभव नहीं होगा.
  • गलत या अधूरी जानकारी देने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है.

UP Anganwadi Bharti 2026 – क्यों है यह एक सुनहरा अवसर?

  • यह भर्ती ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार का शानदार मौका है.
  • इसमें कोई परीक्षा नहीं, केवल मेरिट के आधार पर चयन होता है.
  • काम आसान है और सामाजिक सम्मान के साथ जुड़ा हुआ है.
  • सरकारी विभाग में कार्य करने का अनुभव भविष्य के लिए लाभदायक हो सकता है.

FAQs

1. यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के लिए आवेदन कब से शुरू हुए हैं?

उत्तर: UP Anganwadi Bharti 2025 के लिए आवेदन नवंबर 2025 से शुरू हो चुके हैं और अलग-अलग जिलों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि भी अलग निर्धारित की गई है, इसलिए उम्मीदवारों को समय पर आवेदन करना चाहिए.

2. इस भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

उत्तर: इस भर्ती के लिए केवल उत्तर प्रदेश की स्थायी महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं. उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होना आवश्यक है.

3. यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2025 में किन जिलों में आवेदन चल रहे हैं?

उत्तर: इस समय यूपी के 5 जिलों – हापुड़, अमरोहा, ललितपुर, प्रतापगढ़ और सिद्धार्थनगर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है.

4. UP Anganwadi Worker का मासिक वेतन कितना है?

उत्तर: चयनित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को प्रतिमाह ₹4,500 का मानदेय दिया जाएगा. सरकार समय-समय पर इस राशि में संशोधन या बढ़ोतरी भी कर सकती है.

5. यूपी आंगनवाड़ी भर्ती में कितनी शिक्षा आवश्यक है?

उत्तर: इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम 12वीं पास (Intermediate) होना जरूरी है. इसके अलावा, अगर किसी ने उच्च शिक्षा प्राप्त की है तो उसे मेरिट लिस्ट में अतिरिक्त लाभ मिल सकता है.

निष्कर्ष :

UP Anganwadi Bharti 2025 उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए एक बेहद अच्छा अवसर है, जो अपने घर के पास रहते हुए समाज सेवा और बच्चों के विकास में योगदान देना चाहती हैं और यदि आप हापुड़, अमरोहा, ललितपुर, प्रतापगढ़ या सिद्धार्थनगर जिले से हैं और आपकी उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच है, तो आज ही upanganwadibharti.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें जल्दी करें, क्योंकि हर जिले की अंतिम तिथि अलग है और आवेदन की विंडो सीमित समय के लिए ही खुली है.

Author

  • मेरा नाम शुभम यादव है. मुझे ऑनलाइन पैसे कमाने, डिजिटल स्किल्स का काफी अच्छा ज्ञान है और मुझे इस चीज में पिछले 5 सालो का अनुभव है. मैं अपने अनुभव को दुसरो के साथ शेयर करना चाहता हु इसलिए मैंने Naya Kamao ब्लॉग को शुरू किया है. आप लोग मेरे इस ब्लॉग पर एक बेहतर और फ्रेश जानकारी प्राप्त कर सकते है.

Leave a Comment