RRB Group D में कैसे शामिल हों? 2026 में रेलवे में नौकरी की पूरी गाइड

RRB Group D में कैसे शामिल हों? दोस्तों अगर आप 10वीं या ITI पास हैं और भारत की सबसे बड़ी सरकारी नौकरी – भारतीय रेलवे में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो RRB Group D आपके लिए सबसे बेहतरीन मौका है. रेलवे हर साल हजारों Group D पदों पर भर्ती निकालता है, जिसमें लाखों उम्मीदवार आवेदन करते हैं.

अगर आपको इसके बारे में नहीं पता है और आप इसके बारे में पता लगाना चाहते है तो आप इस लेख को एक बार जरुर पढ़े जिसमे मैं आपको इसके बारे में एकदम अच्छे से और एकदम सरल शब्दों में बताया हूँ, जिसको पढ़ कर आप इसके भर्ती के बारे में एकदम अच्छे से जान सकते है. तो आइये अब हम इसके बारे में बिना कोई देरी किये जानते है.

RRB Group D क्या है?

RRB Group D भारतीय रेलवे के लेवल-1 पदों के लिए होने वाली भर्ती है. ये पद रेलवे के ग्राउंड लेवल के ऑपरेशन, मेंटेनेंस और सेफ्टी सिस्टम को संभालते हैं और इस भर्ती को Railway Recruitment Board (RRB) पूरे देश में आयोजित करता है.

RRB Group D में कौन-कौन से पद होते हैं?

RRB Group D में कौन-कौन से पद होते हैं.

पद का नामकाम
Track Maintainer Grade-IVरेलवे ट्रैक की देखरेख और मेंटेनेंस
Helper/Assistant (Mechanical, Electrical, S&T आदि)इंजीनियरों की सहायता, उपकरणों की निगरानी
Hospital Assistantअस्पताल में मरीज सहायता
Pointsmanरेलवे पॉइंट्स और सिग्नल ऑपरेशन

ये सभी पद रेलवे के सुचारू संचालन के लिए अत्यंत जरूरी होते हैं.

यह भी पढ़े : Govt Job Without Exam 2026: बिना परीक्षा मिल सकती हैं ये 2 शानदार सरकारी नौकरियां, जिनकी सैलरी है लाखों में!

RRB Group D के लिए योग्यता (Eligibility Criteria)

1.शैक्षणिक योग्यता

  • 10वीं पास (Matric)
  • या
  • ITI (NCVT/SCVT मान्यता प्राप्त संस्थान से)
  • या
  • National Apprenticeship Certificate (NAC)

2.आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम: 18 वर्ष
  • अधिकतम: 33 वर्ष
    आरक्षण के तहत अधिकतम आयु में छूट:
  • OBC-NCL: +3 वर्ष
  • SC/ST: +5 वर्ष
  • PwD: +10 वर्ष (कंडीशन के अनुसार)

RRB Group D Selection Process – चयन प्रक्रिया

RRB Group D भर्ती में आमतौर पर 4 चरण होते हैं.

चरणविवरण
CBTकंप्यूटर आधारित परीक्षा
PETफिजिकल टेस्ट
Document Verificationदस्तावेज़ सत्यापन
Medical Testमेडिकल फिटनेस

इन सभी राउंड को पास करने के बाद ही फाइनल सिलेक्शन होता है.

RRB Group D Exam Pattern (CBT Pattern)

Group D परीक्षा कंप्यूटर पर ली जाती है जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाते हैं.

विषयप्रश्न
Mathematics25
General Intelligence & Reasoning30
General Science25
General Awareness & Current Affairs20
कुल100 प्रश्न (100 अंक)
  • समय: 90 मिनट
  • नेगेटिव मार्किंग: 1/3 अंक कटते हैं.

RRB Group D Syllabus 2025

Mathematics

  • Number System, Profit & Loss, Percentage
  • Simplification, Algebraic Expressions
  • Geometry & Mensuration
  • Time & Distance, Time & Work
  • DI (पाई चार्ट, टेबल) आदि

Reasoning

  • Analogy, Coding-Decoding
  • Series, Blood Relation
  • Direction Test
  • Venn Diagram
  • Simple & Logical Puzzles

General Science

  • भारतीय संविधान
  • इतिहास, राजनीति, अर्थव्यवस्था
  • स्पोर्ट्स, अवॉर्ड, बजट
  • रेलवे से जुड़े अपडेट

PET – Physical Efficiency Test (फिजिकल टेस्ट)

CBT पास करने पर PET के लिए बुलाया जाता है। इसमें अलग-अलग मानक हैं.

पुरुष उम्मीदवार

  • 35 kg वजन 2 मिनट में 20 मीटर दूरी तक उठाकर ले जाना
  • 1000 मीटर दौड़ 4 मिनट 15 सेकंड में पूरी करनी होगी

महिला उम्मीदवार

  • 20 kg वजन 2 मिनट में 20 मीटर दूरी तक उठाकर
  • 1000 मीटर दौड़ 5 मिनट 40 सेकंड में

RRB Group D Medical Test

Medical Fitness के लिए उम्मीदवार को B1 या B2 मेडिकल स्टैंडर्ड क्लियर करना होता है.

CategoryVision Standard
B16/9, 6/12 बिना चश्मा
B26/9, 6/12 चश्मे के साथ

रंग पहचान (Colour Vision) भी चेक की जाती है.

Document Verification में किन डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है?

  • 10वीं/ITI सर्टिफिकेट
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
  • डोमिसाइल/कैरक्टर सर्टिफिकेट
  • मेडिकल रिपोर्ट
  • फोटो और सिग्नेचर

RRB Group D Salary 2026

Group D लेवल-1 पदों की बेसिक सैलरी.

Salary ComponentApprox Amount
बेसिक पे₹18,000
HRA + DA + अन्य भत्ते₹7,000 – ₹10,000
कुल सैलरी₹25,000 – ₹30,000/माह

इसके अलावा:

  • पेंशन सुविधा
  • मेडिकल सुविधा
  • फ़्री रेलवे ट्रैवल पास
  • जॉब सिक्योरिटी

प्रमोशन और करियर ग्रोथ

जो उम्मीदवार मेहनत करते हैं, उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलता है Group D → Technician → Junior Engineer → Senior Section Engineer यानी शुरू Group D से और आगे इंजीनियर लेवल तक पहुंच सकते हैं.

RRB Group D 2026 में आवेदन कैसे करें?

  1. अपने रेलवे जोन की RRB वेबसाइट पर जाएं
  2. Group D भर्ती नोटिफिकेशन ओपन करें
  3. रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें
  4. डॉक्यूमेंट अपलोड करें
  5. फीस जमा करें
  6. फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट लें
  7. आवेदन फीस:
  8. General/OBC: ₹500
  9. SC/ST/Women/PwD/Ex-Servicemen: ₹250

RRB Group D Preparation Tips (Top 10 Tips)

टिपक्या करें?
1बेसिक गणित और रीजनिंग रोज प्रैक्टिस करें
2General Science (10वीं लेवल) मजबूत करें
3करंट अफेयर्स – रोज पढ़ें
4पिछले साल के पेपर सॉल्व करें
5Mock Test दें
6परीक्षा से पहले Time Management सीखें
7PET के लिए रनिंग की प्रैक्टिस रखें
8हेल्दी डाइट लें और फिट रहें
9नेगेटिव मार्किंग से बचें
10लगातार मेहनत और मोटिवेशन बनाए रखें

RRB Group D क्यों चुनें? (Benefits)

  • सरकारी नौकरी और स्थिर करियर
  • पूरे भारत में पोस्टिंग का मौका
  • प्रमोशन और ग्रोथ ऑप्शन
  • रेलवे परिवार को मेडिकल/ट्रैवल सुविधाएं
  • वर्क-लाइफ बैलेंस अच्छा

FAQs

Q1. RRB Group D में आवेदन करने के लिए न्यूनतम योग्यता क्या होनी चाहिए?

उत्तर: RRB Group D के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास या ITI/NAC प्रमाणपत्र होना जरूरी है.

Q2. RRB Group D की उम्र सीमा कितनी होती है?

उत्तर: उम्मीदवार की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलती है.

Q3. RRB Group D की परीक्षा में कितने चरण होते हैं?

उत्तर: इस भर्ती में चार चरण शामिल होते हैं CBT (ऑनलाइन परीक्षा), PET (फिजिकल टेस्ट), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट.

Q4. RRB Group D परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है क्या?

उत्तर: हाँ, प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होती है.

Q5. PET में पुरुष और महिला के मानक क्या होते हैं?

उत्तर: पुरुषों को 35 kg वजन 2 मिनट में 20 मीटर तक उठाना और 1000 मीटर दौड़ 4 मिनट 15 सेकंड में पूरी करनी होती है.महिलाओं को 20 kg वजन 2 मिनट में 20 मीटर तक उठाना और 1000 मीटर दौड़ 5 मिनट 40 सेकंड में पूरी करनी होती है.

निष्कर्ष :

अगर आप कम पढ़ाई में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो RRB Group D 2026 आपके लिए सबसे बढ़िया अवसर है। बस अभी से तैयारी शुरू करें, PET के लिए फिजिकली फिट रहें और सिलेबस के हिसाब से पढ़ाई करें और रेलवे में नौकरी मिलते ही न सिर्फ आपका बल्कि आपके परिवार का भविष्य भी सुरक्षित हो जाएगा और आप अगर इस लेख को पढ़े होगे और इससे जुड़ा आपको कोई भी सवाल हो तो आप अपने उस सवाल को कमेंट में जरुर पूछे.

Author

  • मेरा नाम शुभम यादव है. मुझे ऑनलाइन पैसे कमाने, डिजिटल स्किल्स का काफी अच्छा ज्ञान है और मुझे इस चीज में पिछले 5 सालो का अनुभव है. मैं अपने अनुभव को दुसरो के साथ शेयर करना चाहता हु इसलिए मैंने Naya Kamao ब्लॉग को शुरू किया है. आप लोग मेरे इस ब्लॉग पर एक बेहतर और फ्रेश जानकारी प्राप्त कर सकते है.

Leave a Comment