Bihar Police Constable Bharti 2025: 4128 पदों पर बंपर भर्ती, इंटर पास करें आवेदन! पूरी जानकारी यहां पढ़ें

Bihar Police Constable Bharti 2025: दोस्तों अगर आपका सपना बिहार पुलिस का यूनिफॉर्म पहनने का है, तो यह मौका आपके लिए बिल्कुल सही है क्योकि केंद्रीय चयन परिषद (CSBC), बिहार ने Bihar Police Constable Recruitment 2025 के तहत कुल 4128 पदों पर भर्ती की आधिकारिक घोषणा की है.

और इस भर्ती के माध्यम से मद्य निषेध सिपाही (Prohibition Constable), कक्षपाल (Warder) और चलंत दस्ता सिपाही (Mobile Squad Constable) के पद भरे जाएंगे और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी और 5 नवंबर 2025 तक चलेगी और आवेदन के लिए उम्मीदवार सीधे आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं.

अगर आपको Bihar Police Constable Bharti के बारे में जानना है और आपको नहीं पता है कि आप इसको कहा से भरे तो आप इस लेख को अंत तक अच्छे से पढ़े इसमें मैं आपको उन सभी गरूरी बातो को एकदम अच्छे से बताया हूँ.

Table of Contents

Bihar CSBC Constable Recruitment 2025: ओवरव्यू

विवरणजानकारी
भर्ती का नामBihar CSBC Constable Recruitment 2025
आयोजन निकायCentral Selection Board of Constable (CSBC), Bihar
कुल पद4128
पदों के नामProhibition Constable, Warder, Mobile Squad Constable
विज्ञापन संख्या03/2025
आवेदन प्रारंभ06 अक्टूबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि05 नवंबर 2025
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा, PET, दस्तावेज़ सत्यापन
आवेदन मोडऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटcsbc.bihar.gov.in

Bihar Police Constable Notification 2025

CSBC ने 26 सितंबर 2025 को इस भर्ती की अधिसूचना जारी की है और इसमें तीनों विभागों में कुल 4128 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. जो उम्मीदवार लंबे समय से बिहार पुलिस विभाग में शामिल होने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह एक शानदार अवसर साबित हो सकता है.

इसको भी पढ़े : Bihar BTSC Work Inspector Recruitment 2025: 1114 पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

महत्वपूर्ण तिथियां

इवेंटतिथि
नोटिफिकेशन जारी26 सितंबर 2025
ऑनलाइन आवेदन शुरू06 अक्टूबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि05 नवंबर 2025
एडमिट कार्ड जारीपरीक्षा से पहले
लिखित परीक्षाजल्द घोषित होगी
PET परीक्षाबाद में घोषित होगी
अंतिम परिणामचयन प्रक्रिया के बाद

कुल पदों का विवरण

पद का नामपदों की संख्या
मद्य निषेध सिपाही (Prohibition Constable)1603
कक्षपाल (Warder)2417
चलंत दस्ता सिपाही (Mobile Squad Constable)108
कुल4128

आवेदन शुल्क

श्रेणीशुल्क
सभी उम्मीदवार (पुरुष/महिला/ट्रांसजेंडर)₹100
भुगतान मोडऑनलाइन (डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI)

योग्यता मानदंड (Eligibility Criteria)

शैक्षणिक योग्यता:

  • उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए.
  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (10+2) या समकक्ष परीक्षा पास होनी चाहिए.
  • चलंत दस्ता सिपाही के लिए LMV/HMV ड्राइविंग लाइसेंस (26 सितंबर 2025 तक मान्य) होना आवश्यक है.

आयु सीमा (1 अगस्त 2025 के अनुसार)

  • मद्य निषेध सिपाही और चलंत दस्ता सिपाही.
श्रेणीन्यूनतम आयुअधिकतम आयु
सामान्य पुरुष18 वर्ष25 वर्ष
BC/EBC पुरुष18 वर्ष27 वर्ष
BC/EBC महिला18 वर्ष28 वर्ष
SC/ST (सभी लिंग)18 वर्ष30 वर्ष

कक्षपाल (Warder)

श्रेणीअधिकतम आयु
सामान्य पुरुष23 वर्ष
BC/EBC पुरुष25 वर्ष
BC/EBC महिला26 वर्ष
SC/ST28 वर्ष

आयु में छूट:

  • BC/EBC/महिला (सामान्य) — 3 वर्ष
  • SC/ST/Transgender — 5 वर्ष
  • भूतपूर्व सैनिक — सेवा अवधि + 3 वर्ष (अधिकतम 57 वर्ष तक)
  • सरकारी सेवक — अधिकतम 5 वर्ष तक

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

Bihar Police Constable भर्ती में कुल तीन चरणों में चयन किया जाएगा:

  1. लिखित परीक्षा (Written Exam)
    100 अंकों की परीक्षा होगी, जिसमें 30% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है.
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
    दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक जैसे शारीरिक टेस्ट लिए जाएंगे (कुल 100 अंक).
  3. दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
    PET में सफल उम्मीदवारों के सभी प्रमाणपत्र और योग्यता दस्तावेज जांचे जाएंगे.

परीक्षा पैटर्न

  • परीक्षा प्रकार: Objective (Multiple Choice)
  • कुल प्रश्न: 100
  • कुल अंक: 100
  • समय अवधि: 2 घंटे
  • नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी
  • क्वालीफाइंग मार्क्स: 30%
  • प्रश्न इन विषयों से होंगे:
  • हिंदी
  • अंग्रेजी
  • गणित
  • सामाजिक विज्ञान
  • विज्ञान
  • सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक घटनाएं

PET (Physical Efficiency Test) मानदंड

1. दौड़ – 50 अंक

  • पुरुष: 1.6 किमी – अधिकतम 6 मिनट में
  • महिला: 1 किमी – अधिकतम 5 मिनट में

2. गोला फेंक – 25 अंक

  • पुरुष: 16 पाउंड गोला (कम से कम 16 फीट)
  • महिला: 12 पाउंड गोला (कम से कम 12 फीट)

3. ऊंची कूद – 25 अंक

  • पुरुष: कम से कम 4 फीट
  • महिला: कम से कम 3 फीट

जरूरी दस्तावेज़

  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • जाति, निवास, और EWS/Non-Creamy Layer प्रमाणपत्र
  • ड्राइविंग लाइसेंस (चलंत दस्ता सिपाही के लिए)
  • पासपोर्ट साइज फोटो व सिग्नेचर
  • पहचान पत्र (आधार, वोटर आईडी आदि)
  • एक्स-सर्विसमैन/होम गार्ड प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

आवेदन प्रक्रिया – Step by Step

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं.
  2. Advt. No. 03/2025 – Apply Online for Constable Posts” लिंक पर क्लिक करें.
  3. नया पेज खुलेगा — “Apply Online” बटन पर जाएं.
  4. नया यूज़र पहले रजिस्ट्रेशन करें (नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल डालें).
  5. यूज़रनेम और पासवर्ड से लॉगिन करें.
  6. आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरें.
  7. फोटो, हस्ताक्षर और प्रमाणपत्र अपलोड करें.
  8. आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  9. फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट निकाल लें.

FAQs

1. Bihar Police Constable Bharti 2025 में आवेदन करने के लिए न्यूनतम योग्यता क्या होनी चाहिए?

उत्तर: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) पास होना जरूरी है. साथ ही उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए.

2. क्या Bihar Police Constable भर्ती के लिए महिला उम्मीदवार भी आवेदन कर सकती हैं?

उत्तर: हां, महिला उम्मीदवार भी पात्र हैं और वे सभी श्रेणियों के तहत आवेदन कर सकती हैं, बशर्ते वे आयु सीमा और योग्यता शर्तें पूरी करती हों.

3. Bihar Police Constable की लिखित परीक्षा में कौन-कौन से विषय पूछे जाएंगे?

उत्तर: परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान और सामान्य ज्ञान से संबंधित 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव (MCQ) टाइप होंगे.

4. क्या Bihar Police Constable परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी?

उत्तर: नहीं, इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है. यानी गलत उत्तर देने पर अंक नहीं कटेंगे.

5. 7. Bihar Police Constable Bharti 2025 के लिए आवेदन शुल्क कितना है?

उत्तर: सभी वर्गों (पुरुष, महिला, ट्रांसजेंडर) के लिए आवेदन शुल्क ₹100 है, जो ऑनलाइन मोड (UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग) से जमा करना होगा.

निष्कर्ष :

Bihar Police Constable Bharti 2025 उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है जो इंटर (10+2) पास हैं और फिटनेस टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. भर्ती प्रक्रिया में प्रतिस्पर्धा कड़ी होगी, इसलिए अभी से तैयारी शुरू करें. आवेदन की शुरुआत 6 अक्टूबर 2025 से होगी, तो अपने सभी दस्तावेज़ तैयार रखें और अंतिम तारीख से पहले आवेदन अवश्य करें. अगर आपको यह अच्छा लगा होगा तो अपने दोस्तों को भी शेयर करे.

Author

  • मेरा नाम शुभम यादव है. मुझे ऑनलाइन पैसे कमाने, डिजिटल स्किल्स का काफी अच्छा ज्ञान है और मुझे इस चीज में पिछले 5 सालो का अनुभव है. मैं अपने अनुभव को दुसरो के साथ शेयर करना चाहता हु इसलिए मैंने Naya Kamao ब्लॉग को शुरू किया है. आप लोग मेरे इस ब्लॉग पर एक बेहतर और फ्रेश जानकारी प्राप्त कर सकते है.

Leave a Comment