ISRO भर्ती 2025: दोस्तों अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और आपका सपना भारत की सबसे प्रतिष्ठित संस्थाओं में से एक ISRO (Indian Space Research Organisation) में काम करने का है, तो यह मौका आपके लिए किसी सुनहरी चाबी से कम नहीं है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के Space Applications Centre (SAC), अहमदाबाद ने Technician-B और Pharmacist-A पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए युवाओं को एक शानदार सरकारी करियर शुरू करने का अवसर मिल रहा है.
अगर आपको इसके बारे में नहीं पता है और आप इसके बारे में पता लगाना चाहते है तो आप इस लेख को एक बार पढ़े जिसमे मैं आपको इसके बारे में एकदम अच्छे से बताया हूँ इस लेख में मैं आप सब को ISRO भर्ती 2025 का पूरा विवरण, योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, वेतनमान और आवेदन की अंतिम तिथि तक की पूरी जानकारी बताया हूँ.
ISRO Recruitment 2025 Overview
| विवरण | जानकारी |
| संगठन का नाम | भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) |
| विभाग | Space Applications Centre (SAC), अहमदाबाद |
| पदों के नाम | Technician-B, Pharmacist-A |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन (careers.sac.gov.in) |
| आवेदन की आखिरी तारीख | 13 नवंबर 2025 |
| वेतनमान | ₹90,000 तक (अन्य भत्तों सहित) |
| जॉब लोकेशन | अहमदाबाद (Gujarat) |
| ऑफिशियल वेबसाइट | careers.sac.gov.in |
ISRO भर्ती 2025 में निकले पदों का विवरण
इस भर्ती में दो प्रमुख पद शामिल हैं.
- Technician-B
- Pharmacist-A
दोनों ही पदों के लिए योग्यताएं और जिम्मेदारियां अलग-अलग हैं, लेकिन दोनों ही पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ISRO जैसे सम्मानित संस्थान में काम करने का शानदार मौका मिलेगा.
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

Technician-B पद के लिए:
- उम्मीदवार को कोई भी 10वीं बोर्ड का मान्यता प्राप्त होना जरूरी है.
- इसके अलावा, संबंधित ट्रेड में ITI (Industrial Training Institute) से प्रमाणपत्र अनिवार्य है.
- इलेक्ट्रॉनिक्स, फिटर, मशीनिस्ट, रेफ्रिजरेशन, इलेक्ट्रिकल, या मैकेनिकल जैसे ट्रेड में ITI करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
Pharmacist-A पद के लिए:
- उम्मीदवार के पास Pharmacy में First Class Diploma होना चाहिए.
- यह डिप्लोमा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से होना आवश्यक है.
- फार्मेसी से संबंधित बेसिक नॉलेज और दवाइयों की जानकारी रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी.
आयु सीमा (Age Limit)
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 35 वर्ष (13 नवंबर 2025 तक)
आरक्षण नियमों के अनुसार छूट:
- SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट
- OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट
- PwD उम्मीदवारों को अतिरिक्त छूट दी जाएगी
आवेदन प्रक्रिया (How to Apply Online for ISRO Recruitment 2025)
ISRO की आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें.
- सबसे पहले careers.sac.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
- Recruitment या Career सेक्शन पर क्लिक करें.
- अब नया रजिस्ट्रेशन (New Registration) करें — नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करें.
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपके मोबाइल पर Registration ID और Password प्राप्त होगा.
- लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें.
- आवश्यक दस्तावेज़ (शैक्षणिक प्रमाणपत्र, फोटो, हस्ताक्षर आदि) स्कैन कर अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो).
- फॉर्म सबमिट करने से पहले अपनी सभी जानकारी को एक बार अच्छे से जांच लें की कही पर कोई गलती तो नहीं है ना.
- सबमिट के बाद आवेदन की हार्ड कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें.
यह भी पढ़े : Private B.Tech Colleges in Gorakhpur – Complete Guide 2025: Admission, Fees & Placement
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
ISRO भर्ती की चयन प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी:
Computer-Based Test (CBT):
- इसमें उम्मीदवारों की विषय ज्ञान और सामान्य योग्यता की जांच की जाएगी.
- प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे.
Trade/Skill Test:
- संबंधित ट्रेड के उम्मीदवारों के लिए प्रैक्टिकल टेस्ट होगा.
- इसमें मशीन, टूल्स और तकनीकी स्किल्स की जांच की जाएगी.
Document Verification:
- पात्र उम्मीदवारों के सभी सर्टिफिकेट और योग्यता दस्तावेजों की जांच की जाएगी.
Medical Examination:
- अंतिम चरण में मेडिकल जांच होगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उम्मीदवार शारीरिक रूप से फिट है.
Final Selection मेरिट लिस्ट और सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा.
वेतनमान और सुविधाएं (Salary & Benefits)
ISRO में Technician-B और Pharmacist-A पदों पर वेतनमान बेहद आकर्षक है.
- Basic Pay: ₹21,700 – ₹69,100 (Level-3 & Level-5 Pay Matrix)
- कुल सैलरी (Gross): लगभग ₹90,000 प्रति माह तक (DA + HRA + TA सहित)
अन्य लाभ:
- महंगाई भत्ता (DA)
- हाउस रेंट अलाउंस (HRA)
- मेडिकल सुविधा
- पेंशन योजना
- ग्रेच्युटी और इंश्योरेंस
- बच्चों की शिक्षा और ट्रेवल भत्ता
ISRO में काम करने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यहां काम करने वाला हर कर्मचारी देश की अंतरिक्ष उपलब्धियों का सीधा हिस्सा बनता है.
आवेदन की अंतिम तारीख (Important Dates)
| इवेंट | तारीख |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | अक्टूबर 2025 (शुरू) |
| आवेदन की आखिरी तिथि | 13 नवंबर 2025 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की संभावित तिथि | दिसंबर 2025 |
| परीक्षा की संभावित तिथि | जनवरी 2026 |
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि से पहले आवेदन करें ताकि वेबसाइट पर लोड या किसी तकनीकी समस्या की वजह से आवेदन छूट न जाए.
जरूरी दस्तावेज़ (Required Documents)
- 10वीं/12वीं की मार्कशीट
- ITI/Pharmacy डिप्लोमा सर्टिफिकेट
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- फोटो और हस्ताक्षर
- पहचान पत्र (Aadhaar/PAN/Voter ID)
- अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
ISRO में काम करने के फायदे
- देश की अग्रणी वैज्ञानिक संस्था में काम करने का सम्मान
- स्थायी सरकारी नौकरी और दीर्घकालिक करियर सुरक्षा
- हाई-टेक प्रयोगशालाओं और प्रोजेक्ट्स में काम करने का मौका
- रिसर्च, इनोवेशन और स्किल ग्रोथ के अवसर
- कर्मचारियों के लिए सेवानिवृत्ति के बाद भी सुविधाएं
ISRO भर्ती 2025 के लिए मुख्य बातें एक नज़र में
- 10वीं पास और ITI वाले उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका
- फार्मासिस्ट पद के लिए डिप्लोमा जरूरी
- ₹90,000 तक सैलरी
- आवेदन की अंतिम तिथि: 13 नवंबर 2025
- आवेदन वेबसाइट: careers.sac.gov.in
FAQs
1. ISRO भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख क्या है?
उत्तर: ISRO (Space Applications Centre, Ahmedabad) में Technician-B और Pharmacist-A पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 नवंबर 2025 तय की गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.
2. क्या 10वीं पास उम्मीदवार ISRO भर्ती 2025 में आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: जी हां, यदि उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास के साथ ITI सर्टिफिकेट है, तो वे Technician-B पद के लिए आवेदन कर सकते हैं.
3. ISRO Technician-B पद के लिए आवश्यक योग्यता क्या है?
उत्तर: Technician-B पद के लिए उम्मीदवार के पास 10वीं पास प्रमाणपत्र और संबंधित ट्रेड में ITI की डिग्री होनी चाहिए. जैसे – इलेक्ट्रॉनिक्स, फिटर, इलेक्ट्रिकल, मशीनिस्ट आदि ट्रेड.
4. ISRO Pharmacist-A पद के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
उत्तर: Pharmacist-A पद के लिए उम्मीदवार के पास फार्मेसी में फर्स्ट क्लास डिप्लोमा होना जरूरी है. यह डिप्लोमा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से होना चाहिए.
5. ISRO भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा क्या रखी गई है?
उत्तर: आवेदन के समय उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए.
निष्कर्ष :
अगर आप विज्ञान, तकनीक या सरकारी क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखते हैं, तो ISRO Recruitment 2025 आपके लिए एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है. यहां न केवल आकर्षक सैलरी और सरकारी सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि आपको भारत के अंतरिक्ष मिशनों का हिस्सा बनने का सम्मान भी मिलेगा. तो देर किस बात की? आज ही careers.sac.gov.in पर जाकर आवेदन करें और अपने सपनों की सरकारी नौकरी की ओर पहला कदम बढ़ाएं.