RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 – 5,810 पदों पर भर्ती, Station Master, Clerk और अन्य पदों के लिए आवेदन शुरू! (पूरी जानकारी हिंदी में)

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 : दोस्तों अगर आप रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए यह सुनहरा मौका है! Railway Recruitment Board (RRB) ने NTPC Graduate Recruitment 2026 के तहत Station Master, Clerk, Goods Train Manager, Traffic Assistant और कई अन्य पदों पर कुल 5,810 वैकेंसी निकाली हैं.

यह भर्ती स्नातक (Graduate) उम्मीदवारों के लिए है, जो भारत सरकार के अधीन रेलवे विभाग में एक स्थायी और सम्मानजनक करियर की तलाश कर रहे हैं, तो आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी कौन आवेदन कर सकता है.

योग्यता क्या है, सैलरी कितनी मिलेगी, और आवेदन की आखिरी तारीख क्या है. अगर आपको इसके बारे में नहीं पता है और आप इसके बारे में जनना चाहते है तो आप इस लेख को एक बार जरुर पढ़े.

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 – मुख्य झलक (Overview)

विभाग का नामRailway Recruitment Board (RRB)
भर्ती का नामRRB NTPC Graduate Recruitment 2026
पदों का नामStation Master, Clerk, Traffic Assistant आदि
कुल पदों की संख्या5,810
वेतन सीमा (Pay Matrix)₹25,500 – ₹35,400 प्रतिमाह
विज्ञापन संख्याCEN No. 06/2025
शैक्षणिक योग्यताकिसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation
आयु सीमा18 से 33 वर्ष
आवेदन प्रारंभ तिथि21 अक्टूबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि20 नवंबर 2025
आधिकारिक वेबसाइटrrbchennai.gov.in

RRB NTPC 2026 Vacancy Details – पदों की पूरी सूची

इस भर्ती में विभिन्न श्रेणियों में कुल 5,810 पद निकाले गए हैं। नीचे सभी पदों और उनके शुरुआती वेतन की जानकारी दी गई है.

पद का नामकुल पदशुरुआती वेतन (₹)
Chief Commercial Cum Ticket Supervisor161₹35,400
Station Master615₹35,400
Goods Train Manager3,416₹29,200
Junior Accounts Assistant Cum Typist921₹29,200
Senior Clerk Cum Typist638₹29,200
Traffic Assistant59₹29,200
कुल पद5,810

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को भारतीय रेलवे के विभिन्न जोन और विभागों में नियुक्त किया जाएगा.

यह भी पढ़े : RRB JE 2025 Notification जारी – 2570 पदों पर भर्ती, जानिए योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया (Full Details)

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 – शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)

पद का नामआवश्यक योग्यता
Chief Commercial Cum Ticket Supervisorकिसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री.
Station Masterकिसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री.
Goods Train Managerकिसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री.
Junior Accounts Assistant Cum Typistस्नातक डिग्री के साथ कंप्यूटर पर अंग्रेज़ी/हिंदी टाइपिंग का ज्ञान अनिवार्य.
Senior Clerk Cum Typistस्नातक डिग्री के साथ कंप्यूटर पर अंग्रेज़ी/हिंदी टाइपिंग का ज्ञान आवश्यक.
Traffic Assistantकिसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री.

यदि आप किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation पास हैं और कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान रखते हैं, तो आप इस भर्ती के लिए योग्य हैं.

आयु सीमा (Age Limit as on 01-01-2026)

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 33 वर्ष

आरक्षण के अनुसार छूट:

  • SC/ST उम्मीदवारों को – 5 वर्ष की छूट
  • OBC उम्मीदवारों को – 3 वर्ष की छूट
  • PwBD उम्मीदवारों को – 10 वर्ष की छूट

आवेदन शुल्क (Application Fee)

श्रेणीशुल्क
SC/ST/Ex-Servicemen/PwBD/Female/Transgender/Minorities/EBC₹250/-
अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए₹500/-

परीक्षा में शामिल होने के बाद, योग्य उम्मीदवारों को आंशिक शुल्क वापसी (Refund) भी दी जाएगी.

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

इवेंटतिथि
Employment News में विज्ञापन4 अक्टूबर 2025
Online आवेदन शुरू21 अक्टूबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि20 नवंबर 2025
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि22 नवंबर 2025
Application Correction Window23 नवंबर – 2 दिसंबर 2025
Scribe Details Upload (eligible candidates के लिए)3 दिसंबर – 7 दिसंबर 2025

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

RRB NTPC 2026 भर्ती की चयन प्रक्रिया कई चरणों में होगी.

CBT-1 (प्रारंभिक कंप्यूटर आधारित परीक्षा)

  • Objective Type Questions (MCQ)
  • विषय: General Awareness, Mathematics, Reasoning

CBT-2 (मुख्य परीक्षा)

  • पद के अनुसार विषय आधारित प्रश्न

Typing Skill Test / Computer Based Aptitude Test (यदि लागू हो)

Document Verification (दस्तावेज़ जांच)

Medical Examination (चिकित्सा परीक्षण)

Final Merit List CBT 2 और अन्य परीक्षणों में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी.

सिलेबस (Exam Syllabus Highlights)

General Awareness:

  • भारतीय इतिहास, भूगोल, संविधान, अर्थव्यवस्था, करेंट अफेयर्स, विज्ञान

Mathematics:

  • सरल ब्याज, प्रतिशत, औसत, अनुपात, समय-कार्य, गति-दूरी

Reasoning:

  • कोडिंग-डीकोडिंग, वर्बल/नॉन-वर्बल रीजनिंग, सादृश्य, पहेलियाँ

वेतन और भत्ते (Salary & Benefits)

पदप्रारंभिक वेतन (₹)अन्य लाभ
Station Master₹35,400ग्रेड पे, HRA, DA, ट्रैवल अलाउंस
Goods Train Manager₹29,200मेडिकल, PF, LTC
Clerk/Typist₹29,200पेंशन, इंसेंटिव, प्रमोशन स्कीम
Traffic Assistant₹25,500यात्रा भत्ता, बोनस, सुरक्षा भत्ता

रेलवे कर्मचारियों को फ्री ट्रेन पास, परिवार के लिए मेडिकल सुविधा, और Government Quarters जैसी कई सुविधाएँ मिलती हैं.

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (How to Apply Online)

  • सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbchennai.gov.in पर जाएं.
  • CEN No. 06/2025 NTPC Graduate Recruitment लिंक पर क्लिक करें.
  • रजिस्ट्रेशन करें और Login करें.
  • आवेदन फॉर्म में अपनी डिटेल भरें नाम, योग्यता, फोटो, सिग्नेचर आदि.
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें (Online).
  • सबमिट करने से पहले फॉर्म को ध्यान से चेक करें.
  • आवेदन सफल होने पर Acknowledgment Slip डाउनलोड करें.

FAQs

1. RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 में कौन-कौन से पद शामिल हैं?

उत्तर: इस भर्ती के तहत Station Master, Goods Train Manager, Clerk, Typist, Traffic Assistant और Chief Commercial Cum Ticket Supervisor जैसे कुल 6 प्रमुख पदों पर भर्ती की जाएगी.

2. क्या इस भर्ती के लिए सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?

उत्तर: नहीं, केवल वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation पास किया हो और जिनकी आयु 18 से 33 वर्ष के बीच हो.

3. RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया कब शुरू होगी?

उत्तर: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी और 20 नवंबर 2025 तक चलेगी। उम्मीदवारों को समय सीमा से पहले आवेदन करना होगा.

4. इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क कितना रखा गया है?

उत्तर: सामान्य वर्ग के लिए ₹500 और SC/ST/PwBD/महिला एवं अन्य आरक्षित वर्गों के लिए ₹250 आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है.

5. RRB NTPC 2026 में चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

उत्तर: चयन प्रक्रिया में दो चरणों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT 1 और CBT 2), टाइपिंग स्किल टेस्ट/एप्टीट्यूड टेस्ट (यदि लागू हो), दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट शामिल होंगे.

निष्कर्ष :

अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और एक स्थायी, सम्मानजनक और सुरक्षित करियर की तलाश में हैं, तो RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 आपके लिए एक शानदार अवसर है. रेलवे हमेशा से भारत के युवाओं के लिए सबसे पसंदीदा नौकरी रही है और इस बार 5,810 पदों पर भर्ती निकली है.

तो देर मत कीजिए, 20 नवंबर 2025 से पहले आवेदन ज़रूर करें और अपने सपनों की रेलगाड़ी में सवार हो जाइए. अगर आप सब इस लेख को अच्छे से अंत तक पढ़ा है और अगर आपका कोई इस लेख से जुड़े सवाल रह जाता है, तो आप अपने सवाल को कमेंट में जरुर पूछे.

Author

  • मेरा नाम शुभम यादव है. मुझे ऑनलाइन पैसे कमाने, डिजिटल स्किल्स का काफी अच्छा ज्ञान है और मुझे इस चीज में पिछले 5 सालो का अनुभव है. मैं अपने अनुभव को दुसरो के साथ शेयर करना चाहता हु इसलिए मैंने Naya Kamao ब्लॉग को शुरू किया है. आप लोग मेरे इस ब्लॉग पर एक बेहतर और फ्रेश जानकारी प्राप्त कर सकते है.

Leave a Comment