WCDC Bihar Vacancy 2025: बिहार में बिना परीक्षा होगी भर्ती! महिला एवं बाल विकास निगम में 195 पदों पर सुनहरा मौका – अभी करें आवेदन

WCDC Bihar Vacancy 2025: अगर आप बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और चाहते हैं कि बिना किसी लिखित परीक्षा के सीधी भर्ती हो जाए, तो आपके लिए यह खबर किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है और महिला एवं बाल विकास निगम (WCDC Bihar) ने 2025 में 195 पदों पर नई भर्ती की घोषणा की है. इस भर्ती में सबसे बड़ी बात यह है कि कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि उम्मीदवारों का चयन योग्यता और इंटरव्यू (Interview) के आधार पर किया जाएगा.

तो अगर आप समाज सेवा, कानून, स्वास्थ्य या प्रशासनिक क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो यह मौका बिल्कुल हाथ से न जाने दें और आपको अगर इसके बारे में अच्छे से पता भी नहीं है तथा आप इसके बारे में जानना चाहते है और आप इसको पाना चाहते है तो आप इस लेख को पढ़ कर सभी तरह की जानकारी को पता लगा सकते है.

WCDC Bihar Vacancy 2025 – ओवरव्यू

विवरणजानकारी
विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास निगम, बिहार (WCDC)
भर्ती का प्रकारसीधी भर्ती (बिना परीक्षा)
कुल पदों की संख्या195
आवेदन का माध्यमOnline और Offline दोनों
शुरुआत की तारीख6 अक्टूबर 2025
आखिरी तारीख27 अक्टूबर 2025
आवेदन शुल्कनिशुल्क
चयन प्रक्रियायोग्यता + साक्षात्कार

WCDC Bihar Vacancy 2025 – पदों का विवरण

महिला एवं बाल विकास निगम ने बिहार के 15 जिलों में विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकाली है. इन पदों की सूची और पदों की संख्या नीचे दी गई है.

पद का नामपदों की संख्या
केंद्र प्रशासक15
केस वर्कर30
पैरा लीगल कार्मिक/वकील15
पैरा मेडिकल कार्मिक15
मनो-सामाजिक परामर्शदाता15
कंप्यूटर जानकार कार्यालय सहायक15
बहुउद्देश्यीय कार्यकर्ता/रसोइया45
सुरक्षा कर्मी/रात्रि प्रहरी45
कुल पद195

WCDC Bihar Recruitment 2025 – शैक्षणिक योग्यता

हर पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। नीचे टेबल में पूरी जानकारी देखें.

पद का नामशैक्षणिक योग्यता
केंद्र प्रशासकविधि, समाजशास्त्र, सामाजिक कार्य या मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर
केस वर्करविधि, सामाजिक विज्ञान या मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर
पैरा लीगल कार्मिक/वकीलविधि में स्नातक डिग्री और महिलाओं से संबंधित कानूनों की जानकारी
पैरा मेडिकल कार्मिकपैरामेडिकल क्षेत्र में डिप्लोमा या प्रोफेशनल डिग्री
मनो-सामाजिक परामर्शदातामनोविज्ञान या न्यूरोसाइंस में स्नातक
कंप्यूटर कार्यालय सहायककिसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक + कंप्यूटर आईटी डिप्लोमा
बहुउद्देश्यीय कार्यकर्ता/रसोइयासाक्षर (पढ़ना-लिखना आना चाहिए)
सुरक्षा कर्मी/रात्रि प्रहरीन्यूनतम मैट्रिक पास

WCDC Bihar Vacancy 2025 – आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु सीमा निम्नलिखित रखी गई है (कट-ऑफ डेट 01 जनवरी 2025 के अनुसार).

श्रेणीअधिकतम आयु सीमा
सामान्य (पुरुष)37 वर्ष
सामान्य (महिला)40 वर्ष
BC/EBC (पुरुष/महिला)40 वर्ष
SC/ST (पुरुष/महिला)42 वर्ष

WCDC Bihar Recruitment 2025 – चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी. चयन प्रक्रिया इस प्रकार से पूरी की जाएगी.

  • आवेदन पत्रों की जाँच और पात्रता सत्यापन
  • साक्षात्कार (Interview)
  • शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी.

मतलब — अगर आपके पास सही योग्यता और उसका सही से अनुभव है, तो आपको बिना परीक्षा के सरकारी नौकरी करने का मौका आपका मील सकता है.

इसको भी पढ़े : PGCIL Apprentice Recruitment 2025: पावर ग्रिड में 900+ अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, बढ़ी आखिरी तारीख! पूरी जानकारी यहां पढ़ें

कैसे करें आवेदन – ऑनलाइन प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन करना बेहद आसान है. नीचे स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस दी गई है.

  • सबसे पहले WCDC Bihar की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर ‘Career’ या ‘Recruitment’ सेक्शन में जाएं.
  • वहां आपको “विज्ञापन संख्या 07 (2025-2026)” के सामने “Apply Online” लिंक मिलेगा.
  • अब “New Registration” पर क्लिक करें और अपनी बुनियादी जानकारी भरें.
  • ईमेल और मोबाइल पर लॉगिन डिटेल प्राप्त करें.
  • अब लॉगिन करें और आवेदन पत्र सावधानी से भरें.
  • मांगे गए दस्तावेज (शैक्षणिक प्रमाणपत्र, फोटो, हस्ताक्षर) अपलोड करें.
  • आवेदन जमा करें और Application Form का प्रिंट निकाल लें.

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

जो उम्मीदवार ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए तरीके से आवेदन भेज सकते हैं.

  1. आवेदन पत्र डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें।
    मांगे गए सभी दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियां (Self-attested copies) संलग्न करें।
    आवेदन पत्र को एक लिफाफे में बंद करें और नीचे दिए पते पर पंजीकृत डाक द्वारा 27 अक्टूबर 2025 तक भेजें:
    पता:
    महिला एवं बाल विकास निगम (WCDC),
    खाद्य भवन रोड, दरोगा प्रसाद राय पथ,
    वीरचंद पटेल रोड एरिया, आर. ब्लॉक,
    रोड नं-2, पटना, बिहार – 800001

WCDC Bihar Vacancy 2025 – महत्वपूर्ण तिथियां

घटनातिथि
आवेदन की शुरुआत6 अक्टूबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि27 अक्टूबर 2025
इंटरव्यू की संभावित तिथिनवंबर 2025 (सूचित की जाएगी)

महत्वपूर्ण लिंक

विवरणलिंक
Apply OnlineClick here
New RegistrationClick here
Login PortalClick here
Official NotificationDownload Notice
Official WebsiteClick here

WCDC Bihar Recruitment 2025 के फायदे

  • बिना परीक्षा सीधी भर्ती
  • सभी पदों पर स्थायी सरकारी वेतनमान
  • महिला उम्मीदवारों को विशेष प्राथमिकता
  • आवेदन शुल्क पूरी तरह निशुल्क
  • बिहार के 15 जिलों में नौकरी के अवसर
  • समाज सेवा से जुड़ने का बेहतरीन मौका

FAQs

Q1. WCDC Bihar Vacancy 2025 में आवेदन करने के लिए कौन-कौन पात्र हैं?

उत्तर: बिहार राज्य के सभी महिला और पुरुष उम्मीदवार, जो निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा पूरी करते हैं, इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं.

Q2. क्या इस भर्ती में लिखित परीक्षा होगी या केवल इंटरव्यू के आधार पर चयन होगा?

उत्तर: नहीं भाई, इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन केवल योग्यता और साक्षात्कार (Interview) के आधार पर किया जाएगा.

Q3. WCDC Bihar में कुल कितने पदों पर भर्ती निकाली गई है?

उत्तर: कुल 195 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है, जिसमें प्रशासनिक, कानूनी, चिकित्सा और तकनीकी सभी प्रकार के पद शामिल हैं.

Q4. WCDC Bihar Vacancy 2025 में किन-किन पदों पर नियुक्ति की जाएगी?

उत्तर: इस भर्ती में केंद्र प्रशासक, केस वर्कर, पैरा लीगल कार्मिक, मनो-सामाजिक परामर्शदाता, रसोइया, सुरक्षा कर्मी और कंप्यूटर सहायक जैसे कई पद शामिल हैं.

Q5. क्या बिहार के बाहर के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं?

उत्तर: यह भर्ती मुख्यतः बिहार राज्य के लिए आरक्षित है. अन्य राज्य के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं लेकिन उन्हें बिहार के आरक्षण नियमों का लाभ नहीं मिलेगा.

निष्कर्ष :

दोस्तों इस लेख में हमने WCDC Bihar Vacancy 2025 की पूरी जानकारी साझा की है जैसे की जैसे पदों की संख्या, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, चयन मानदंड और महत्वपूर्ण तिथियां और अगर आप बिहार में बिना परीक्षा के सरकारी नौकरी का मौका ढूंढ रहे हैं, तो यह भर्ती आपके लिए सुनहरा अवसर है और इस लिए आप बिना कुछ सोचे 27 अक्टूबर 2025 से पहले आवेदन जरूर करें, क्योंकि बाद में मौका दोबारा मिलना मुश्किल हो सकता है.

Author

  • मेरा नाम शुभम यादव है. मुझे ऑनलाइन पैसे कमाने, डिजिटल स्किल्स का काफी अच्छा ज्ञान है और मुझे इस चीज में पिछले 5 सालो का अनुभव है. मैं अपने अनुभव को दुसरो के साथ शेयर करना चाहता हु इसलिए मैंने Naya Kamao ब्लॉग को शुरू किया है. आप लोग मेरे इस ब्लॉग पर एक बेहतर और फ्रेश जानकारी प्राप्त कर सकते है.

Leave a Comment