Bihar BTSC Work Inspector Online Form 2025 – दोस्तों बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने एक शानदार अवसर जारी किया है. इस बार वर्क इंस्पेक्टर (Work Inspector) के 1114 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक सूचना जारी की गई है और अगर आप 10वीं पास हैं और ITI सर्टिफिकेट रखे हैं, तो यह मौका आपके लिए सुनहरा साबित हो सकता है.
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और 10 नवंबर 2025 तक चलेगी। आवेदन लिंक, पात्रता, और अन्य जरूरी जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है. जिसकी सहायता से आप इसको भर सकते है और अपने लिए एक अच्छी नोकरी प्राप्त कर सकते है.
Table of Contents

Bihar BTSC Work Inspector Official Notification
बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) द्वारा जारी अधिसूचना संख्या 25/2025 के अंतर्गत यह भर्ती निकाली गई है. इसमें बिहार राज्य के युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मिला है.
Bihar BTSC Recruitment 2025 Overview
| विवरण | जानकारी |
| संस्थान का नाम | Bihar Technical Service Commission (BTSC) |
| विज्ञापन संख्या | 25/2025 |
| पद का नाम | Work Inspector |
| कुल पद | 1114 |
| आवेदन मोड | Online |
| आधिकारिक वेबसाइट | BTSC Official Website |
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
| इवेंट | तिथि |
| आवेदन शुरू | 10 अक्टूबर 2025 |
| आवेदन की आखिरी तारीख | 10 नवंबर 2025 |
| एडमिट कार्ड जारी | परीक्षा से पहले |
| परीक्षा तिथि | जल्द घोषित होगी |
| परिणाम जारी | नोटिफिकेशन के अनुसार |
आवेदन शुल्क (Application Fees)
| श्रेणी | शुल्क |
| General / BC / EBC / EWS | ₹100/- |
| SC / ST / Female | ₹100/- |
| Other State Candidates | ₹100/- |
भुगतान का तरीका: Net Banking / Debit Card / Credit Card के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं.
आयु सीमा (As on 01 अगस्त 2025)
| श्रेणी | न्यूनतम आयु | अधिकतम आयु |
| पुरुष उम्मीदवार | 18 वर्ष | 37 वर्ष |
| महिला उम्मीदवार | 18 वर्ष | 40 वर्ष |
उम्र में छूट: नियमानुसार आरक्षित वर्गों को अतिरिक्त छूट दी जाएगी.
शैक्षणिक योग्यता और पद विवरण (Qualification & Vacancy Details)
| पद का नाम | कुल पद | योग्यता |
| Work Inspector | 1114 | 10वीं पास एवं ITI सर्टिफिकेट (Draftsman Civil / Surveyor / Plumber Trade) |
श्रेणीवार पदों का विवरण (Category Wise Vacancy Details)
| श्रेणी | पदों की संख्या |
| UR | 444 |
| EWS | 111 |
| BC | 133 |
| EBC | 200 |
| BC Female | 34 |
| SC | 179 |
| ST | 13 |
| कुल | 1114 |
आवेदन प्रक्रिया (How to Apply for Bihar BTSC Work Inspector 2025)
- सबसे पहले Bihar BTSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- “Recruitment” सेक्शन में जाकर Work Inspector Recruitment 2025 का नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें.
- “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें.
- आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरें – नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, पता, शैक्षणिक विवरण आदि.
- मांगे गए दस्तावेज़ (Photo, Signature, Certificates) सही फॉर्मेट (JPEG/PDF) में अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें.
- फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी दोबारा जांचें.
- आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट या PDF सेव कर लें.
आवेदन करने से पहले ध्यान देने योग्य बातें
- आवेदन केवल ऑनलाइन मोड से ही स्वीकार किए जाएंगे.
- उम्मीदवारों को आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2025 से पहले सबमिट करना जरूरी है.
- आवेदन करने से पहले अपना ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर एक्टिव रखें ताकि OTP व नोटिफिकेशन आसानी से मिल सकें.
- फोटो और सिग्नेचर अपलोड करते समय निर्धारित साइज़ और फॉर्मेट (JPEG/PDF) का पालन करें.
- गलत जानकारी भरने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है, इसलिए सबमिट करने से पहले सभी कॉलम दोबारा जांचें.
अंतिम सलाह (Final Tip)
अगर आप तकनीकी क्षेत्र में रुचि रखते हैं और सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो Bihar BTSC Work Inspector Recruitment 2025 आपके लिए एक बेहतरीन मौका है और कम योग्यता में भी अच्छा वेतन, सुरक्षा, और ग्रोथ के अवसर यहां उपलब्ध हैं. तो देर न करें, आवेदन लिंक खोलें और आज ही अपना फॉर्म भरें, क्योंकि ऐसे मौके बार-बार नहीं मिलते है.
एक बार इसको भी पढ़े : GP Rating Course Complete Guide 2025 – जीपी रेटिंग कोर्स क्या है और कैसे करें शुरुआत?
Bihar BTSC Work Inspector Recruitment 2025 में करियर ग्रोथ और भविष्य के अवसर
Bihar Work Inspector पद सिर्फ एक सरकारी नौकरी नहीं, बल्कि एक स्थायी करियर की शुरुआत है. यह पद बिहार राज्य में विभिन्न निर्माण, जल संसाधन, भवन निर्माण और सड़क विभागों में तकनीकी निगरानी और सर्वे का कार्य संभालता है. वर्क इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी होती है कि सभी निर्माण कार्य सही तरीके से, निर्धारित मानकों के अनुसार पूरे हों.
इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को शुरूआती ट्रेनिंग दी जाती है, जिसमें सर्वे, ड्राफ्टिंग, साइट सुपरविजन, और मटेरियल टेस्टिंग जैसी तकनीकी स्किल्स सिखाई जाती हैं. अनुभव बढ़ने के साथ वर्क इंस्पेक्टर को Junior Engineer (JE) या Assistant Engineer (AE) पद पर प्रमोशन का अवसर भी मिल सकता है. इसलिए यह जॉब सिर्फ शुरुआती स्तर की नहीं, बल्कि लंबे समय तक करियर स्थिरता देने वाली है.
इसके अलावा, BTSC के तहत काम करने वाले वर्क इंस्पेक्टर को DA, HRA, Medical Allowance, और Pension Benefits जैसे सरकारी लाभ भी मिलते हैं. इसलिए जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी में तकनीकी क्षेत्र से जुड़ना चाहते हैं, उनके लिए यह एक परफेक्ट ऑप्शन है.
उपयोगी लिंक (Important Links)
| कार्य | लिंक |
| Apply Online | Click Here |
| Download Notification | Click Here |
| Official Website | BTSC Official Website |
FAQs
Q1. क्या BTSC Work Inspector भर्ती में बिहार के बाहर के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: हां, अन्य राज्य के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें जनरल कैटेगरी के तहत आवेदन करना होगा और वही आवेदन शुल्क देना होगा.
Q2. Work Inspector पद पर सैलरी कितनी मिलेगी?
उत्तर: BTSC Work Inspector के लिए अनुमानित वेतनमान ₹25,500 – ₹81,100/- (Pay Level-4) के बीच रहेगा, साथ ही ग्रेड पे और अन्य भत्ते भी मिलेंगे.
Q3. Bihar BTSC Work Inspector पद पर चयन प्रक्रिया क्या होगी?
उत्तर: चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा (Written Test) और दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) शामिल होंगे. अंतिम मेरिट लिस्ट परीक्षा अंकों और योग्यता के आधार पर जारी की जाएगी.
Q4. क्या इस भर्ती के लिए अनुभव (Experience) जरूरी है?
उत्तर: नहीं, यह भर्ती फ्रेशर्स के लिए खुली है. अगर आपके पास ITI सर्टिफिकेट है तो आप आवेदन कर सकते हैं, भले ही आपके पास अनुभव न हो.
Q5. क्या एक ही उम्मीदवार एक से अधिक पोस्ट के लिए आवेदन कर सकता है?
उत्तर: नहीं, यह भर्ती केवल Work Inspector पद के लिए है, इसलिए उम्मीदवार केवल एक ही आवेदन कर सकते हैं.
निष्कर्ष :
अगर आप बिहार राज्य से हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो Bihar BTSC Work Inspector Recruitment 2025 आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है. केवल 10वीं और ITI योग्यता के साथ आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.
अधिक जानकारी के किये आप इन वेबसाइट को खोल कर नोटिफिकेशन पढ़ सकते है और डायरेक्ट लिंक को खोल कर पढ़ सकते है. BTSC BTSC Vacancy jobs in sarkari sarkari job sarkari naukari sarkari result nayakamao.com